BHEL Bhopal Vacancy 2024: भेल में 151 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी , समय चूकने से पहले ऐसे करे आवेदन
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (भेल) द्वारा 151 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। युवक भेल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2024 रखी गई है। इस वैकेंसी से संबंधित पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी
भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 16 नवंबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी करते हुए टोटल 151 पदों पर भर्ती निकाली है।
भेल भोपाल वेकेंसी डिटेल्स
भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर 16 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के तहत भेल कंपनी ने टोटल 151 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें से:
- 100 पद ट्रेड अप्रेंटिस के लिए,
- 30 पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए,
- और 21 पद स्नातक अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
- ट्रेड अप्रेंटिस: 10वीं कक्षा पास होने के साथ संबंधित ट्रेड से आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित ब्रांच से इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
- स्नातक अप्रेंटिस: संबंधित ब्रांच से इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है।
भेल भोपाल ट्रेड अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2024 जानकारी
- इलेक्ट्रीशियन: कुल 30 पद
- फिटर: कुल 30 पद
- मशीनिस्ट: कुल 20 पद
- वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक): कुल 20 पद
तकनीशियन और ग्रैजुएट अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2024 जानकारी
- सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच: स्नातक अप्रेंटिस के लिए 2 पद
- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच: स्नातक अप्रेंटिस के लिए 3 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: स्नातक अप्रेंटिस के लिए 10 पद और तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए 8 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच: स्नातक अप्रेंटिस के लिए 2 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच: अप्रेंटिस के लिए 10 पद
आयु सीमा
आवेदक की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। शासन के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 16 नवंबर 2024
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 6 दिसंबर 2024
आवेदन शुल्क
भेल अप्रेंटिस के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा पास करना आवश्यक है। परीक्षा में सफल होने के बाद ही आवेदक का चयन होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले भेल की ऑफिसियल वेबसाइट www.bpl.bhel.com पर जाएं।
- होम पेज पर “जॉब्स एंड करियर” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अप्रेंटिस के प्रकार का चयन करें और संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें:
- ट्रेड अप्रेंटिस: http://www.apprenticeshipindia.gov.in/
- डिप्लोमा और स्नातक अप्रेंटिस: https://www.mhrdnats.gov.in/
- रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन आवेदन करें।
इस प्रकार कोई भी आवेदक भेल भोपाल वैकेंसी 2024 के लिए आसानी से आवेदन कर सकता है।
Important Links
अप्लाई ऑनलाइन | Trade Apprentice | Graduate/Diploma Apprentice |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | Trade Apprentice | Graduate/Diploma Apprentice |
ऑफिशियल वेबसाइट | BHEL Bhopal |
Post Comment